बद्री विशाल डिग्री कालेज में चल रही 51वीं खेलकूद प्रतियोगिताओं में
खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 5000 मीटर रेस में पृथ्वीराज और रितु
मिश्रा सबसे तेज दौड़ीं। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने
दमखम दिखाया। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से चल रही खेलकूद
प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को 5000 मीटर रेस बालिका वर्ग से हुई।
इसमें रितु मिश्रा प्रथम, पूजा यादव द्वितीय, राखी तृतीय और लक्ष्मी गंगवार
चतुर्थ स्थान पर रहीं।
इसी रेस के बालक वर्ग में पृथ्वीराज,
मुनेंद्र सिंह, संजीव कुमार और प्रवेश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय
एवं चतुर्थ स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मुनेंद्र सिंह,
विशाल सिंह, अनूप सिंह, बालिका वर्ग में रितु मिश्रा, चांदनी शाक्य, प्रीती
यादव, चक्का फेंक बालक वर्ग में संजीव कुमार, आदेश कुमार और अभिषेक कुमार
क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में गोल्डी देवी ने
बाजी मारी।
ऊंची कूद बालिका वर्ग में प्रीती यादव प्रथम, गोल्डी कुमारी
द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में
प्रीती यादव ने पहला, त्रिकूद में चांदनी शाक्य ने पहला और प्रीती यादव ने
दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पृथ्वीराज,
मुनेंद्र सिंह, राममहेश सिंह, ऊंची कूद बालक वर्ग में मुनीश कुमार,
राघवेंद्र, आदेश कुमार, जेवलिन थ्रो
बालक वर्ग में राहुल कुमार, आदेश कुमार
और मुनीश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डा. आशुतोष चतुर्वेदी और प्रो. जगदीश
नारायण ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा.
शरदचंद्र मिश्र और डा. एमएस सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।