फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मिलन समारोह में शौर्य का प्रदर्शन

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित सिखलाईट रेजिमेंट में पुनर्मिलन कार्यक्रम के दौरान करतब दिखाते सैनिक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिखलाइट इंफ्रैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में पुनर्मिलन समारोह में सैनिकों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। आग के गोले के बीच से बाइक निकाली। बाइक के हैंडल पर खड़े होकर एकाग्रता का परिचय दिया। एक बाइक पर छह जवान बंदूक से निशाना साधे निकले और बाइकों पर समूह में सवार होकर तिरंगा व सेना के झंडे लेकर अभिवादन किया।
विज्ञापन

पुनर्मिलन समारोह में परम विशिष्ट सेवा मेडल, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल 27वें थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे उनकी पत्नी वीना नरवणे के अलावा 19वें थल सेेनाध्यक्ष वेदप्रकाश मलिक और 24वें थल सेनाध्यक्ष विक्रम सिंह भी शामिल हुए।
सैन्य अधिकारियों के समक्ष जवानों ने ग्लाइडर पर प्रदर्शन कर तिरंगा व रेजिमेंट का झंडा फहराया। सेना के बैंड के धुन पर कदमताल करते हुए जवान मैदान में पहुंचे। सेना के प्रशिक्षित डॉग ने प्रशिक्षक के इशारे पर बेहतरीन करतब दिखाए। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान व सेंटर के बाहर पुलिस मुस्तैद रही।

फतेहगढ़ स्थित सिखलाईट रेजिमेंट में पुनर्मिलन कार्यक्रम के दौरान करतब दिखाता सैनिक। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

फतेहगढ़ स्थित सिखलाईट रेजिमेंट में पुनर्मिलन कार्यक्रम के दौरान बाइक पर करतब दिखाते सैनिक। संव?- फोटो : FARRUKHABAD

फतेहगढ़ स्थित सिखलाईट रेजिमेंट में पुनर्मिलन कार्यक्रम के दौरान बाइकों पर करतब दिखाते सैनिक। स?- फोटो : FARRUKHABAD

फतेहगढ़ स्थित सिखलाईट रेजिमेंट में पुनर्मिलन कार्यक्रम के दौरान ग्लाइडर करतब दिखाते सैनिक। सं?- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें