फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग और पथराव में बंद हुई दुकानें

Sun, 07 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ब्लाक प्रमुख चुनाव में विधायक नरेंद्र सिंह समर्थकों और अमित दुबे समर्थकों में रविवार को हाथापाई हो गई। संकिसा रोड पर किसी ने फायर कर दिया, इससे वहां पर दुकानें बंद हो गईं। वहीं, दो पक्षों में पथराव से लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन


रविवार को मोहम्मदाबाद में 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां प्रत्याशी अमित दुबे उर्फ बब्बन ने 11 बजकर आठ मिनट पर प्रवेश किया। विधायक की पुत्री मोनिका यादव 11 बजकर 16 मिनट पर मतदान केंद्र के अंदर पहुंचीं। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव बीडीसी सदस्यों के साथ अंदर जाने लगे। इसको लेकर मोनिका समर्थकों ने मना किया तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। जिला पंचायत सदस्य रामपाल और राघव मिश्र के साथ अमित दुबे के समर्थकों ने खींचतान शुरू कर दी।

संकिसा रोड पर किसी ने फायर कर दिया, जिससे उस रोड की दुकानें बंद हो गईं। मौके पर तैनात पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को खदेड़ दिया। इसके बाद डा. अनुपम दुबे के समर्थकों ने थाने के सामने और मोनिका समर्थकों ने अपने विद्यालय में डेरा जमा लिया। इससे पहले दोनों पक्षों में पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें