फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अपनी दुकानों के कैमरे नियमित जांचें दुकानदार

Sat, 18 Oct 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-35, सराफा व्यापारियों को दिशा निर्देश देते सीओ।संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। दिवाली पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और उनकी नियमित जांच करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।



कोतवाली में हुई बैठक में सीओ ने स्पष्ट किया कि धनतेरस के दिन बाजार में चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा, जिससे भीड़ पर नियंत्रण आसान हो और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उन्होंने व्यापारियों से यह भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल, बुलाकी वर्मा, शालीन अग्रवाल, राजीव वर्मा, राकेश वर्मा, गौरव वर्मा और अभिषेक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैंक के अलार्म व कैमरे ठीक रखें : एएसपी



फर्रुखाबाद। दिवाली पर पड़ने वाले अवकाश के दौरान बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी संजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि त्योहार पर तीन-चार दिन बैंकें बंद रहेंगी। ऐसे में बैंकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

कहा कि सभी बैंक अपने अलार्म और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखें। इसके लिए पुलिस भी लगाई जाएगी। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से बैंक के सीसीटीवी कैमरों, अलार्म व सुरक्षा गार्डों के बारे में जानकारी की। इसके साथ साइबर क्राइम के बारे में भी बताया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें