फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से दुकानदार की मौत, कोहराम

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते सरोज के परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
टेंपो पलटने से दुकानदार की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर टेंपो पलटने से दुकानदार की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। आवास विकास और पांचाल घाट चौकी प्रभारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे। देर रात तक शव वार्ड में ही बेड पर रखा रहा।
राजेपुर थाने के सलेमपुर निवासी सरोज कुमार (40) पुत्र मुंशीलाल की पांचाल घाट पर जनरल स्टोर की दुकान है। वह गांव से मंगलवार की शाम को दुकान पर टेंपो से आ रहे थे। इसी दौरान गांव भरखा पट्टी के पास टेंपो पलट गया। इससे सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी के सिपाही विशांत राठी ने शाम साढ़े छह बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। रात करीब नौ बजे जब परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, तो वह नहीं बोले।
विज्ञापन

इमरजेंसी के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख इमरजेंसी स्टाफ ने पुलिस को सूचना दे दी। आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार, पांचाल घाट चौकी प्रभारी बलराज भाटी समेत पुलिस बल समेत पहुंच गए। परिजन शव को वार्ड के बेड से हटाने को राजी नहीं हैं। समाचार लिखे जाने तक वे दोषी स्टाफ पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करेंगे। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार के कुछ लोग आ रहे हैं। सरोज के बड़े बेटे रवि ने बताया कि उनसे छोटी बहन रुचि, भाई गोपाल, बहन गंगा, जमुना, सरस्वती हैं। मां सरला देवी समेत परिजन बेहाल हैं। उधर, मोहम्मदाबाद में बाइक से राशन का सामान लेने जा रहे राजेश चक्रवर्ती घायल हो गए। उनकी बाइक में कार ने टक्कर मारी। विरोध करने पर पुलिस की वर्दीधारी सवारों ने पिटाई भी कर दी। घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें