फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बरात

विज्ञापन
फतेहगढ़ में निकली शिव भारत में सजी भगवान शंकर की झांकी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्री रामलीला परिषद फतेहगढ़ की ओर से शुक्रवार देर शाम गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव जी की बरात निकाली गई। दूल्हा बने शिवजी को देखने के लिए मुख्यमार्गों पर लोगों का हुजूम उमड़ा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला संगत में अध्यक्ष रवीश द्विवेदी व समाजसेवी विजय यादव आदि ने भगवान गणेश के स्वरूप का पूजन किया। इसके बाद भगवान शिव जी की बरात प्रारंभ हुई। सबसे आगे भगवान गणेश जी की झांकी चल रही थी। उसके पीछे पार्वती जी, मैना जी, हिमांचल, ब्रह्मा जी, विष्णु-लक्ष्मी, नारद जी, भैरवनाथ, काली जी की झांकियां शामिल थीं।
सबसे पीछे भगवान शंकर जी की नयनाभिराम झांकी चल रही थी। बरात कचहरी मार्ग, फतेहगढ़ चौराहा, कोतवाली रोड होते हुए सब्जी मंडी के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर महामंत्री पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चमन टंडन, मुन्नालाल, अर्जुन कुमार बाजपेई, अतुल मिश्र, संजय रस्तोगी, गिरीश बाथम, दीपक दुबे, राजन मिश्र, रवींद्र कुमार वैश्य व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें