फोटो-31, तर्पण के दौरान वीर शहीदों को जल देते लोग। संवाद
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट पर श्री कैलाश सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को लोगों ने न केवल अपने पितरों को जल अर्पित किया, बल्कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए जांबाज सपूतों के लिए भी जलदान किया।
संस्थान के अध्यक्ष आचार्य डॉ. प्रदीप नारायण शुक्ल ने बताया कि हमें शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए। इस मौके पर संजीव बाजपूई, रीटू दुबे, नारायण मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह राठौर, आदेश सिंह, मुकेश सिंह, नवीन कुशवाह, अवधेश पांडेय, पंकज दीक्षित, अभय शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)