शहरी इलाके के 264 परिवारों का अपने घर का सपना जल्द पूरा होगा। यह आवास
आसरा योजना के तहत बनेंगे। इसी के साथ गिहार बस्ती लकूला में 18 लाख रुपये
की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। डीएम एनकेएस चौहान
ने बताया कि पुराने जिला अस्पताल फतेहगढ़ में 72 आवासों के निर्माण का
प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसी योजना से
132 आवास नगर पंचायत
मोहम्मदाबाद में बन रहे हैं। इनमें से 85 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका
है। आसरा योजना से मसेनी में 120 व गिहार बस्ती में 144 आवासों के निर्माण
का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी योजना के तहत नगर पालिका कायमगंज व नगर
पंचायत शमसाबाद में 188 रिक्शा चालकों की सूची भेजी गई है। अल्पसंख्यक
बाहुल्य मलिन बस्ती योजना के तहत फर्रुखाबाद, कायमगंज व शमसाबाद में 12
करोड़ रुपये की लागत से आवासीय योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से रूबरू होकर डीएम ने कहा
कि वर्ष 2013-2014 के 22 लोहिया गांवों में सड़क आंगनबाड़ी केंद्र तथा
बिजली के कामों को पूरा कर दिया गया है। विद्युतीक रण में 21 गांव बचे हैं।
इन्हें राजीव गांधी योजना से संतृप्त किया जाएगा। डीएम ने कहा कि पुरानी
विरासतों के 16934 मामले निस्तारित किए गए हैं। छावनी परिषद के सीईओ
एमपीआर
त्रिपाठी ने बताया कि 1780 एकड़ जमीन की पैमाइश के बाद ये कैं ट को मिल गई
है।
यहां डीआईजी एन चौधरी, डीजे राजन चौधरी, एसपी विजय यादव, डीडी कृ
षि एके सिंह, सीएमओ डा. राकेश कुमार, डीआईओएस भगवत पटेल, पीडी डा. डीआर
विश्वकर्मा, बीएसए योगराज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पीके जैन, अतिरिक्त
एसडीएम एपी सिंह आदि मौजूद रहे।