फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमसाबाद कसबा व तीन गांव सील, स्वास्थ्य टीमें लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद कस्बा व तीन गांव सील, स्वास्थ्य टीमें लगीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को छह कोरोना संक्रमितों के मिलने से कस्बा शमसाबाद के अलावा तीन गांव सील कर दिए गए हैं। यहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य टीमें लगाई गईं हैं। कोराना संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए जाएंगे।
नोएडा से लौटे कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी दंपति कोरोना संक्रमित मिले थे। वह जांच से पहले रात में घर पर ही रुके थे। इससे शनिवार को गांव सील कर दिया गया। गांव के 235 घरों में रहने वालों के स्वास्थ्य जांच को चार टीमें तैनात कर दी गई हैं। इसी क्षेत्र के गांव सिवारा मुकुट में 8 लोगों का परिवार दिल्ली से लौटा था।
विज्ञापन

यहां के भाई-बहन के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे इस गांव को सील कर 262 घरों पर 5 स्वास्थ्य टीमें, जबकि गांव सिवारा खास सील कर 293 घर के सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण को 6 टीमें लगाई गईं। शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां में जयपुर से आए पिता-पुत्र के संक्रमित मिलने से कस्बा सील कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां के 2177 परिवारों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 43 स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार संक्रमित पिता-पुत्र के संपर्क में आए तीन रिश्तेदार व मोहल्ले के तीन लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ में आए गांव उम्मरपुर निवासी पांच अन्य लोगों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें