फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मैच में शाहिद क्लब ने ध्यानचंद को हराया

विज्ञापन
स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शाहिद क्लब ने जीता हॉकी लीग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्टेडियम में खेले गए हॉकी लीग का फाइनल शाहिद क्लब ने जीत लिया। अजय के पांच गोल के बावजूद ध्यानचंद्र क्लब 6-5 से मैच हार गया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम जिला हॉकी लीग में सोमवार के मैचों का शुभारंभ सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैसिंया ने किया। पहला मैच ध्यानचंद क्लब और धनराज पिल्ले क्लब में हुआ। इसमें ध्यानचंद क्लब 5-1 से विजयी रहा। दूसरे मैच में शाहिद क्लब ने केडी सिंह क्लब को 5-2 से हराया। फाइनल मैच शाहिद क्लब और ध्यानचंद क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन

दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ध्यानचंद क्लब के अजय ने पांच गोल दागे। शाहिद क्लब की ओर से आकाश कठेरिया ने तीन व मोहम्मद शारिक ने दो गोल किए। शाहिद क्लब ने 6-5 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विजेता व उपविजेता टीमों को अवनींद्र कुमार की ओर से पुरस्कार दिए गए। संचालन अंजुम दुबे ने किया। निर्णायक सुरेंद्र यादव व नदीम सिद्दीकी रहे। कलाम आजाद सिद्दीकी, चमन टंडन, लक्ष्मण टंडन, अफजल अहमद खान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें