फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव

Tue, 24 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सतगुरु नानक देव के 547 वें प्रकाशोत्सव पर्व पर सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के गुरुद्वारे में निशान साहब को सलामी दी गई। सबद कीर्तन के साथ अखंड पाठ प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


सिखों के धर्म गुरु गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के गुरुद्वारे को सजाने संवारने का कार्य अंतिम चरण में है। सोमवार को सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर कबिंद्र सिंह ने निशान साहब का पूजन-अर्चन किया।

ध्वज को नए वस्त्रों में सलामी दी गई। इसके बाद गुरुद्वारे में सबद कीर्तन के साथ अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। गुरुद्वारे के ज्ञानी सुरजीत सिंह ने पूजन की सारी रस्में पूरी करवाईं। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल संदीप चौधरी, अय्यूब अहमद, एडज्यूटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सरोत्रा, सूबेदार मेजर जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे। ज्ञानी सुरजीत सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें