फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी के अपहर्ता को सात वर्ष का कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रितिका त्यागी की अदालत ने करीब नौ वर्ष पुराने किशोरी के अपहरण व पॉक्सो के मामले में दोषी को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

थाना कंपिल क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 11 दिसंबर 2017 को थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि 10 दिसंबर 2017 की शाम करीब 4 बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री शौच के लिए गांव के पास खेत में गई थी। वहां से गांव का ही एक युवक उसे बहलाकर ले गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। 11 दिन बाद किशोरी को कायमगंज रेलवे स्टेशन से बरामद किया।
विवेचना के दौरान घटना में गांव हकीकतपुर निवासी भोला उर्फ देवेंद्र सिंह का नाम सामने आया। पुलिस ने भोला उर्फ देवेंद्र सिंह के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने भोला को 18 अगस्त को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें