फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों से नलकूप ठप, सात हजार की आबादी में जलसंकट

विज्ञापन
शहर के मेहल्ला सलावत खां में पड़ोसी के सबमर्सिबल से पानी भरते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
तीन दिन से पानी को तरस रहे सात हजार लोग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के सलावत खां मोहल्ले में बने ओवरहेड टैंक के परिसर में लगा एक नलकूप महीनों से बंद पड़ा है। वहीं दूसरा नलकूप भी यदा-कदा ही पानी आपूर्ति कर पा रहा है। इससे पांच मोहल्लों की करीब सात हजार की आबादी पानी को परेशान होती है। पिछले तीन दिन से आपूर्ति ही नहीं हो पा रही है।
सलावत खां के ओवरहेड टैंक से मोहल्ला जंगबाज खां, गढ़ी अब्दुल मजीद, कंजरा अब्दुल रज्जाक और दरीबा पश्चिम मोहल्लों में पानी की आपूर्ति होती है। ओवरहेड टैंक के लिए दो नलकूप लगे हैं। एक नलकूप महीनों से बंद है। दूसरा चलता है, तो कम वोल्टेज के चलते चंद देर ही पानी दे पाता है। अभी तीन दिन से ओवरहेड टैंक के आसपास इलाके को छोड़ अन्य क्षेत्रों में पानी आपूर्तिं नहीं हो पाती। इससे करीब सात हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो नलकूप खराब था, उसकी मोटर निकलवा ली है। उनकी कोशिश है कि मोटर जल्द ही सही होकर लग जाए। जलकल विभाग को मोटर की व्यवस्था कराने को कह दिया है। जनता को यदि दिक्कत है, तो वह सीधे उनसे संपर्क करे।’
-रवेंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें