फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी में चिकित्सक सहित सात कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सीएचसी में सीएमओ को चिकित्सक, फार्मासिस्ट समेत सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने औषधि वितरण कक्ष व जननी सुरक्षा वार्ड का जायजा लेकर सुधार करने को कहा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय शनिवार सुबह करीब नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें देख कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार के साथ फार्मासिस्ट रविंद्र व अनिल कुमार से जानकारी ली। कहा कि वितरण के समय दवा की एक्सपायरी डेट पर भी ध्यान दें। इसके बाद उन्होंने भर्ती प्रसूताओं से बात की। कार्यालय में बैठकर सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर देखा। इस दौरान दंत चिकित्सक प्रतिभा रावत, एचआईवी काउंसलर प्रीति यादव, ओटी टेक्नीशियन रिंकी, आरवीएस के डॉ. अरविंद कुमार, एएनएम ऊषा, चिकित्साधिकारी डॉ. साक्षी दुबे व एक फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को ही रेफर करें। 28 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले पोलियो अभियान में कोई भी बच्चा वंचित न रहे, इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें