फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जेट्रोफा खाने से सात की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
फोटो-26 सीएचसी में भर्ती फल खाने से बीमार बच्चे। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कंपिल क्षेत्र के मोहल्ला माझगांव में जेट्रोफा का फल खाने से सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टियां होने पर सभी को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला माझगांव निवासी रहमान (15) पुत्र जाकिर, इनाम (4) पुत्र अलीम, अली (14) पुत्र इरफान, तमन्ना (17) पुत्री समीर, आहद (8) पुत्र शानू, महसीरा (8) पुत्री इमरान तथा शाहीन (32) पत्नी शाकिर अली बृहस्पतिवार दोपहर आम के बाग में गए थे। लौटते समय रेलवे ट्रैक किनारे लगे जेट्रोफा के पेड़ से फल तोड़कर स्वाद मीठा लगने पर खा लिए।

शाहीन ने बताया कि घर पहुंचने पर मोबाइल पर जानकारी करने पर पता चला कि जैट्रोफा का फल विषैला होता है। कुछ देर बाद सभी को पेट दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉ. विपिन कुमार ने सभी का उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें