फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: जैट्रोफा का फल खाने से सात लोगों की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

Thu, 18 Jun 2026 09:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती फल खाने से बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंपिल क्षेत्र के मोहल्ला माझगांव में जैट्रोफा का फल खाने से सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टियां होने पर सभी को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया गया। मोहल्ला माझगांव निवासी रहमान (15) पुत्र जाकिर, इनाम (4) पुत्र अलीम, अली (14) पुत्र इरफान, तमन्ना (17) पुत्री समीर, आहद (8) पुत्र शानू, महसीरा (8) पुत्री इमरान तथा शाहीन (32) पत्नी शाकिर अली बृहस्पतिवार दोपहर आम के बाग में गए थे।
विज्ञापन


लौटते समय रेलवे ट्रैक किनारे लगे जैट्रोफा के पेड़ से फल तोड़कर स्वाद मीठा लगने पर खा लिए। शाहीन ने बताया कि घर पहुंचने पर मोबाइल पर जानकारी करने पर पता चला कि जैट्रोफा का फल विषैला होता है। कुछ देर बाद सभी को पेट दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे। परिजन डॉक्टर को पहचान के लिए जैट्रोफा की टहनी भी साथ लेकर आए। सीएचसी में डॉ. विपिन कुमार ने सभी का उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें