फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात झोपड़ियां जलीं, दो युवक झुलसे

Mon, 11 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल-खेल में माचिस की जलती तीली छप्पर में गिरने से दो झोपड़ियां जल गईं। इस घटना में तीन पशुओं की झुलसकर मौत हो गई। वहीं आग बुझाने के दौरान दो युवक मामूली रूप से झुलस गए। इनका प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार कराया गया। एक अन्य घटना में पांच झोपड़ियों में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना वैद्य निवासी राजू सोमवार को दिन में परिजनों के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान बच्चे खेल रहे थे। किसी बच्चे ने खेल-खेल में माचिस जला दी और तीली फेंक दी। जलती तीली छप्पर पर जा गिरी। इससे उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगी देख राजू परिजनों के साथ शोर मचाते हुआ बाहर भागा। हवा चलने के कारण आग

ने पड़ोसी रामऔतार की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। आग लगी देख ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इन्होंने पंपसेट आदि चलाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान आनंद और रामगोपाल मामूली रूप से झुलस गए। इनका नर्सिंग होम में इलाज कराया गया। इस अग्निकांड में राजू की एक गाय, एक बछड़ा व
विज्ञापन


एक बकरी झुलसकर मर गई। वहीं एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डा. विपिन यादव और लेखपाल रामविलास शाक्य मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने झुलसी गाय का उपचार किया। राजू ने बताया कि आग से उसके तीन पशु झुलसकर मर गए और पांच हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात व घरेलू सामान

जल गया। रामऔतार ने बताया कि उसकी 10 हजार की नगदी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल ने हुए नुकसान का आंकलन किया। जानकारी पर सपा नेता डा. हरिनंदन यादव भी मौके पर पहुंचे। थाना मऊदरवाजा इलाके के गांव हुल्ला की मढ़ैया निवासी शीशाराम के घर पर खाना बना रहा था। इसी बीच चूल्हे से चिटकी चिंगारी इनके छप्पर पर  जा गिरी। इससे छप्पर धू धू कर जलने लगा। आग की लपटों को देखकर हड़कंप मच गया। आग ने पास के ही रक्षपाल,

रामरहीस, संतोष, ओमवती के छप्परों को भी चपेट में ले लिया। गांव के लोग बाल्टियों में पानी भर-भर छप्पराें पर डालने लगे। इस बीच  पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में पांचों परिवारों की गृहस्थियाें  का सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें