फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं विद्यालय बंद तो कहीं शिक्षक नदारद

Mon, 11 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज ब्लाक क्षेत्र  के परिषदीय विद्यालयों में जिलाधिकारी के सुबह स्कूल खोलने के आदेश की धज्जियां उड़ते मिलीं। ब्लाक क्षेत्र में स्थित कई विद्यालय समय से खुले ही नहीं। यही नहीं कहीं-कहीं शिक्षक भी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के चलते आदेश दिए थे कि सभी पब्लिक स्कूल और परिषदीय विद्यालय सोमवार से सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने परिषदीय विद्यालयों की जब पड़ताल की तो डीएम के फरमान की धज्जियां उड़ते मिलीं। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय, कमालगंज सुबह 7.15 बजे बंद था। इसी परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कमालगंज में प्रधानाध्यापिका पुष्पलता राठौर, वीना पांडेय और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका तिलहत अफरोज

उपस्थित थीं। इसके अलावा अन्य शिक्षक गैरहाजिर थे। प्राथमिक विद्यालय, महरूपुर राबी सुबह 7.25 बजे और प्राथमिक विद्यालय, महरूपुर राबी सुबह 7.35 बजे बंद थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुदागंज में प्रधानाध्यापिका संपन्नता सिंह और सहायक अध्यापिका नीलिमा सिंह, अनुदेशक आलोक कुमार मौजूद थे। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुदागंज में सुबह 8 बजे
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक विकास त्रिपाठी उपस्थित थे। वहीं प्राथमिक विद्यालय खुदागंज में प्रधानाध्यापिका अंजू दुबे, सहायक अध्यापिका सुचिता कटियार और रीना देवी उपस्थित थीं। इस संबंध में जानकारी करने पर बीईओ सुमित वर्मा ने कहा कि वे मामले को दिखवाएंगे। अगर स्कूलों के बंद होने की बात सामने आती है तो नोटिस जारी कर प्रधानाध्यापकों से जवाब मांगा जाएगा। कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें