फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशन शिप भर्ती में सात सौ नौजवानों ने किया दम खम का प्रर्दशन

विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़ लगाकर बाहर निकलते युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। यूपी समेत छह राज्यों से आए 700 नौजवानों ने रिलेशनशिप भर्ती में दौड़ लगाकर दमखम का प्रदर्शन किया। इसमें 250 नौजवान पास हुए। उनको अन्य प्रतिस्पर्धा से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अलावा राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़ से नौजवान राजपूत रेजिमेंट में चल रही रिलेशनशिप की भर्ती में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ आए। नौजवानों को सेना से जुड़े परिजनों के साथ बुलाया गया था। सीने की चौड़ाई व लंबाई की नाप कर प्रपत्रों की जांच की गई। उसके बाद नौजवानों की करियप्पा ग्राउंड में दौड़ कराई गई। शाम तक चली इस प्रक्रिया में 700 नौजवानों ने दौड़ लगाई। इसमें 250 पास हुुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फतेहगढ़ चौराहे से लेकर आंबेडकर मूर्ति तक जगह जगह पुलिस व पीएसी के जवान तैैनात रहे। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने दिन में कई बार भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें