फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कटरी तौफीक में सात, दौली की मड़ैया में तीन मकान कटे

विज्ञापन
फोटो-28 कटरी तौफीक में मकान तोड़ते सुंदर लाल के परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। गंगा का कटान तेज होता जा रहा है। सदर तहसील के दिलीप की मड़ैया का नामोनिशान खत्म होने के बाद अब दौली की मड़ैया में शनिवार व रविवार को तीन और मकान कट गए। कायमगंज तहसील के कटरी तौफीक में सात पक्के मकान और तीन झोपड़ी तेज धार में कट गईं। ग्रामीण मकानों को तोड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के गांव दौली की मड़ैया के लोग दहशत में हैं। गंगा की धार ने पश्चिम की ओर से कटान तेज कर दिया है। शनिवार और रविवार को अंतराम, नंदराम और उनके भाई स्व. रामस्नेही का मकान गंगा में समा गया। अब दो अन्य मकानों की ओर कटान तेज हो गया है। चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को सामान निकालने में भी दिक्कतें हो रही हैं। अभी तक गांव के पांच मकान गंगा में समा चुके हैं। गंगा की तेज धार गांव से टकरा रही है।
शमसाबाद क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक में कटान ने तेजी पकड़ ली। शुक्रवार से रविवार सुबह तक नन्हेंलाल, सतीश, मुनेश्वर, प्रताप सिंह, रामचंद्र, राहुल और रामवीर के मकान गंगा में समा गए। राहुल और रामवीर के प्रधानमंत्री आवास थे। लेखपाल अजीत मिश्रा ने बताया कि अब तक गांव में 15 पक्के मकान और तीन झोपड़ियां समा चुकी हैं। सुधा पत्नी महाराम सिंह, चोखेलाल और नंदकिशोर की झोपड़ियां भी कटान की भेंट चढ़ गईं। लेखपाल और कानूनगो प्रभावित परिवारों के मकान गिरने की सूची तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

समैचीपुर चितार में भी कटान हो रहा है। अलाउद्दीन, हुसैन और मोहम्मद शाहनवाज के पक्के मकान कटान की जद में हैं। मकरुद्दीन की झोपड़ी भी गंगा की धार के मुहाने पर है। दोनों गांवों में लगातार हो रहे कटान से ग्रामीण अपने घर और सामान की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। ग्राम प्रधान तारा बानो के पुत्र सिजवान ने बताया कि गांव में कटान तेज है। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

फोटो-28 कटरी तौफीक में मकान तोड़ते सुंदर लाल के परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक

फोटो-28 कटरी तौफीक में मकान तोड़ते सुंदर लाल के परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें