फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की पत्नी सहित सात कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी समेत सात कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में सात लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें डॉक्टर की पत्नी व एक वृद्धा भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4404 पहुंच गया है।
जिले में कोरोना संक्रमितों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। सोमवार को शहर की वृद्धा, आवास विकास कालोनी निवासी डॉक्टर की पत्नी, लोहिया सेतु पांचालघाट निवासी अधेड़ व फतेहगढ़ के बेवर रोड धोबी वाली गली निवासी अधेड़ के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव बिहार निवासी महिला, रशीदपुर निवासी किशोरी, बघौना निवासी अधेड़ भी कोरोना की चपेट में आ गया। जिले में अब तक 4214 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 77 मरीज जान गवां चुके हैं। अभी जिले में 113 केस एक्टिव हैं।
डीएम ने एल-2 अस्पताल के मरीज से पूछे हाल
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को फतेहगढ़ स्थित एल-2 में सीसीटीवी कैमरे से वार्डों में सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीज श्यामादेवी से बात कर स्वास्थ्य, उपचार व भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. वंदना सिंह को अस्पताल में भर्ती मरीजों को काढ़ा, गर्म पानी, समय पर भोजन व दवाई उपलब्ध कराने के साथ लक्ष्य के अनुसार रोज 800 एंटीजन व 750 आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें