फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एचटी लाइन की चिंगारी से सात बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 24 Apr 2025 10:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
गांव जिराऊ में गेहूं में आग लगने के बाद मायूस खड़ा किसान। - फोटो : गांव जिराऊ में गेहूं में आग लगने के बाद मायूस खड़ा किसान।
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिराऊ में गुरुवार दोपहर एक किसान के खेत में एचटी लाइन की चिंगारी से आग लग गई। आग लगने से सात बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने खुद के संसाधनों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




गांव जिराऊ निवासी किसान सतेंद्र पुत्र सहवीर के खेत के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। गुरुवार दोपहर तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान तेज हवा से एचटी तार आपस में टकरा गए। उससे निकली चिंगारी सीधे गेहूं की खड़ी फसल पर जा गिरी। चिंगारी पड़ते ही फसल में आग लग गई।
खेत से उठते धुएं और लपटों को देखकर जब तक सतेंद्र खेत पर पहुंचे। तब तक आग नौ बीघा में फैली फसल में से करीब सात बीघा को चपेट में ले चुकी थी। आग बुझाने के लिए उन्होंने तत्परता दिखाते हुए नलकूप चलाया। ट्रैक्टर से पानी डलवाया। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ज्यादातर फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान सतेंद्र ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें