फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली के तार और ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने में सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। पुलिस ने बिजली के तार और ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लोडर, दो बाइकें व नौ बंडल तार सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने शमसाबाद के साथ मोहम्मदाबाद व कमालगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन


हजियांपुर उपकेंद्र के जेई दीपक राम ने 13 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बिजली के 18 पोल के तार चोरी होने की बात कही गई थी। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में अंडरपास के पास 14 पोल के तार चोरी हुए थे। इस संबंध में रामबाबू ने एक अक्तूबर को वहां प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी दयाराम ने 19 अगस्त को रिपोर्ट लिखाई थी। ट्रांसफार्मर से तेल और वायरिंग चोरी का आरोप लगाया था। इन घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी आरती सिंह ने टीम गठित की थी। एसओजी, सर्विलांस टीम और थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने टीम का नेतृत्व किया।
पुलिस ने शमसाबाद के ढाईघाट स्थित श्मशान घाट से कायमगंज के कटरा रहमत निवासी सबलू, तस्लीम, नवाबगंज के गांव मिल्किया निवासी वीपी सिंह, लाल बहादुर, कायमगंज के मऊ रसीदाबाद के आमिर, बड़ा बाजार रसीदाबाद के आसिम और शमसाबाद के गांव कुइयां खेड़ा निवासी संजय गंगवार को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोडर और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बिजली के तारों के नौ बंडल और केबल से भरी प्लास्टिक की बोरी भी मिली है। तांबे के तार से भरा एक बोरा, दो कटर और पोल पर चढ़ने वाली चप्पलें भी बरामद हुई हैं। एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तेल की कटिया, छह मोबाइल और 1910 रुपये भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस लाइन में एसपी आरती सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ अजय कुमार, एसओ शमसाबाद सचिन चौधरी व एसओजी प्रभारी संत कुमार आदि रहे।

-
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
सबलू, आमिर, वीपी सिंह, लालबहादुर, तस्लीम व संजय पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी सहित अन्य धाराओं में तीन-तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। आसिम पर चार प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें