फर्रुखाबाद। सेना में तैनात हरिभान सिंह यादव ने 41 मिनट 12 सेकंड में 1030 सिट-अप्स लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए प्रमाण-पत्र और स्वर्ण पदक मिला है।
कायमगंज के रसूलपुर निवासी हरिभान सिंह यादव नासिक मिलिट्री स्टेशन में तैनात हैं। उन्होंने 1 अप्रैल 2026 को यह रिकॉर्ड बनाया। उनके पुत्र विक्रम सिंह यादव ने इस प्रयास का वीडियो रिकॉर्ड किया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 21 अप्रैल को इसे आधिकारिक मान्यता दी। 28 अप्रैल को उन्हें प्रमाण-पत्र, स्वर्ण पदक और पहचानपत्र प्राप्त हुए। हरिभान यादव ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और परिवार का सहयोग किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक है। उन्होंने युवाओं को देश सेवा के साथ मेहनत और अनुशासन का संदेश भी दिया।