फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में दिव्यांगों के लिए अलग काउंटर

विज्ञापन
फोटो-11अस्पताल के पर्चा काउंटर पर खोली गई वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के लिए विंडो। स्रोत. स
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दिव्यांगजन, आयुष्मान कार्ड वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। दिव्यांगों को पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए सामान्य मरीजों की कतार में लगना पड़ता था। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

भाजपा नगर मीडिया प्रभारी राहुल राठौर 30 अप्रैल को पर्चा बनवाने अस्पताल पहुंचे, तो दिव्यांग काउंटर बंद मिला। इस पर उन्होंने सीएमएस कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से अलग काउंटर संचालित कराने की मांग की। अमर उजाला ने भी इस मामले को एक मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर दिव्यांगजन को होने वाली परेशानी से रूबरू कराया। इस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए बंद पड़े दिव्यांग काउंटर को पुनः चालू करा दिया। अब पर्चा बनवाने के साथ-साथ दवा वितरण के लिए भी अलग काउंटर संचालित हो रहा है। मंगलवार को दवा लेने पहुंचे दिव्यांगजन ने राहत मिलने पर खुशी जताई।

फोटो-11अस्पताल के पर्चा काउंटर पर खोली गई वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के लिए विंडो। स्रोत. स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें