फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस से हाजिरी भेजने में बढ़पुर फिसड्डी

Sun, 04 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
mobile shimla
विज्ञापन
शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शिक्षकों की हाजरी के लिए एसएमएस प्रणाली की व्यवस्था की गई है। एसएमएस प्रणाली के तहत हाजिरी भेजने में बढ़पुर ब्लाक सबसे फिसड्डी है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने लापरवाह एनएसए समेत बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए जिले के बॉ विद्यालय कमालगंज, नवाबगंज, कायमगंज, शमसाबाद और राजेपुर समेत सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापिकों को एसएमएस प्रणाली के तहत बीएसए कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम को एसएमएस भेजने के निर्देश हैं। एबीआरसी, एनपीआरसी को भी निरीक्षण कर विद्यालयों की रिपोर्ट कंट्रोल रूम स्थित व्हाट्सएप पर भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।

इन सब विद्यालयों की समीक्षा की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। इसमें लापरवाही बरतने के चलते बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। नवंबर माह में नगर क्षेत्र से 47.46 फीसदी, बढ़पुर क्षेत्र के 28.40, कायमगंज से 36.88, कमालगंज से 36.37, मोहम्मदाबाद से 33.86, नवाबगंज से 39.40, राजेपुर से 29.60 और शमसाबाद से 41.65 फीसदी प्रधानाध्यापक कंट्रोल रूम पर एसएमएस से हाजिरी भेज रहे हैं।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप चौधरी ने नगर शिक्षा अधिकारी समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि कंट्रोल रूम से लगातार एसएमएस न भेजने वाले विद्यालयाें की सूचना बीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन बीईओ द्वारा एसएमएस न भेजने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापिकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।

एबीआरसी और एनपीआरसी के कार्यों की भी समीक्षा नही की जा रही है इससे शैक्षिक योग्यता में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि बीईओ की लापरवाह पूर्ण रवैये के चलते नगर शिक्षा अधिकारी के चलते सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें