फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की अंडर-23 एवं रणजी ट्रॉफी टीम के चयन के लिए जिले के अंडर-23 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों की सूची जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी कर दी है। चयनित खिलाड़ी 30 जून के बाद ट्रायल की तिथि घोषित होने पर कमला क्लब, कानपुर में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेंगे।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने बताया कि कमला क्लब में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की अंडर-23 एवं रणजी ट्रॉफी टीम का चयन किया जाएगा। अंडर-23 वर्ग में बल्लेबाज गौरांग गुप्ता, प्रांजुल सिंह और प्रसून यादव, विकेटकीपर ओम दीक्षित व प्रियांशु, मध्यम तेज गति के गेंदबाज अभिषेक तिवारी, कार्तिकेय तिवारी, मोहम्मद शमी अंसारी, अनुराग कश्यप, शुभ पटेल और गोविंद शर्मा, जबकि स्पिन गेंदबाज पीयूष पाल का चयन किया गया है।
वहीं, रणजी ट्रॉफी टीम के ट्रायल के लिए बल्लेबाज विकास कुशवाह, आशीष कुमार और अरसल उल्ला खान, विकेटकीपर ओम दीक्षित, तथा मध्यम गति के गेंदबाज वैभव, प्रणव, अभिषेक तिवारी और अमित कुमार का चयन हुआ है।