फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गैरहाजिर लेखपाल का एक दिन का वेतन काटा

Sun, 03 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कानूनगो से जानकारी लेते डीएम कर्ण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना अमृतपुर में हुए समाधान दिवस में एक ही फरियादी पहुंचा। फरियादी ने  खड़ंजा उखाड़ने की शिकायत की। थाना दिवस में लेखपाल के गैरहाजिर मिलने पर डीएम ने एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को थाने में जिलाधिकारी कर्ण सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। डीएम ने कानूनगो शिवमंगल से पूछा कि वह कहां रहते हैं, उन्होंने फर्रुखाबाद में रहना बताया। इस पर  डीएम ने कानूनगो को आदेश दिए कि वह तहसील अमृतपुर में बने सरकारी आवास में आकर रहें। उन्होंने कानूनगो व लेखपालों की डायरी बनाने के लिए कहा। लेखपाल सर्वेश कुमार का अवकाश का प्रार्थना था लेकिन वह मंजूर नहीं था। इसलिए उनके गैरहाजिर मिलने पर डीएम ने एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। डीएम ने लेखपाल अशोक प्रतिहार और हल्का इंचार्ज रामबाबू को निर्देश दिए कि वह दोनों लोग एक-दूसरे का मोबाइल नंबर रखें।

डीएम ने रामबाबू से अपराधियों की संख्या पूछी तो वह नहीं बता पाए। इस पर डीएम ने अपराधियों की सूची बनाने के निर्देश दिए।  डीएम ने तहसीलदार शेख आलम गीर से थाने की पैमाइश कराने के लिए कहा। अमृतपुर के मोहन अवस्थी ने खड़ंजा उखाड़ने की शिकायत डीएम से की। डीएम ने मामले की जांच के लिए लेखपाल व दरोगा को मौके पर भेजा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, आशुतोष पांडेय, विकास वर्मा और राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें