उद्योग बंधु की बैठक गुरु वार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। यहां गंदे नाले पर कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट लगवाने की मांग की गई।
छपाई
कुटीर उद्योग संघ के अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा ने कहा कि गंदे नाले पर कॉमन
ट्रीटमेंट प्लांट लगवाया जाए। इसे सलावत खां से भैरों घाट के बीच कहीं भी
लगवाया जा सकता है।
इन्हाेंने कहा कि संघ इसमें हर तरह की मदद करने
के लिए तैयार है। सर्वोदयी नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कॉमन ट्रीटमेंट
प्लांट के लिए अरसे से मांग की जा रही है। प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा
है।
आईआईए के चेप्टर चेयरमैन रोहित गोयल ने कहा कि टेक्सटाइल
पार्क को लेकर कुछ गलत फहमियां बनी हुई हैं। उन्हाेंने कहा कि टेक्सटाइल
पार्क व प्रदूषण नियंत्रण दो अलग अलग चीजें हैं।
एडीएम मनोज सिंघल
ने बताया कि उद्यमी उद्यम के नियमाें का पालन करें। यहां अरुण प्रकाश
तिवारी ददुआ, गोपालबाबूपुरवार, संजय गोयल, जयेश, परविंदर, जय सिंह, रवींद्र
सिंह आदि मौजूद रहे।