फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जाम देख चौक में सड़क पर कुर्सी डालकर बैठे विधायक

Thu, 16 Oct 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
चौक में कुर्सी डालकर बैठे विधायक सुनील द्विवेदी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चौक पर जाम लगना कोई नई बात नहीं है। आए दिन यहां जाम लगता है और जनता परेशान होती है। इसी जाम में जब बुधवार की शाम बाइक से घर जा रहे सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी फंसे तो उनका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही जब काफी देर तक जब जाम नहीं खुलवा सका तो कुर्सी डालकर सदर विधायक धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सदर विधायक अफसरों पर नाराजगी जताते रहे।
बुधवार शाम करीब 7.30 बजे सदर विधायक लालगेट से घर लौट रहे थे, तभी वह चौक पर जाम में फंस गए।
करीब आधा घंटे तक ड्यूटी पर तैनात सिपाही अनुज कुमार जब जाम नहीं खुलवा पाया तो गुस्साए सदर विधायक चौक पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि त्योहार का सीजन है और ट्रैफिक व्यवस्था इस तरह पंगु है। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही जिलाधिकारी से मोबाइल पर बात कर मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस पर शहर कोतवाल राजीव पांडेय व यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर सदर विधायक को वहां से हटाया। शाम करीब 9.15 बजे सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल व सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौके पर पहुंचीं।

इस पर सदर विधायक ने ट्रैफिक व्यवस्था की शिकायत की। शहर कोतवाल से नाराजगी जताते हुए कहा कि अपना ट्रांसफर खुद ही करवा लो। ट्रैफिक सिपाही बोले कि वह लोग ड्यूटी पर थे तो सदर विधायक ने सीसीटीवी कैमरे चेक करवाने को कहा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ नगर पालिका से सीसीटीवी फुटेज मांगे। इस दौरान भाष्कर दत्त द्विवेदी भी पहुंच गए। सदर विधायक ने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए और फिर घर चले गए।

चौक में कुर्सी डालकर बैठे विधायक सुनील द्विवेदी

चौक में कुर्सी डालकर बैठे विधायक सुनील द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें