चौक पर पुलिस कर्मियों का फूल मालाओं से स्वागत करते विमलेश मिश्रा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना से बचाव को चल रहे लॉकडाउन के दौरान हम सबकी सुरक्षा में लगे कर्मियों को सामाजिक संस्थाओं ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि यह कोरोना के महायोद्धा हैं। दिन-रात काम में जुटे हैं।
असहाय गरीब सेवा संस्थान के अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय सहित तिकोना, पल्ला और घुमना चौकी प्रभारियों को फूल मालाएं पहनाईं। चौराहों-तिराहों पर ड्यूटी कर रहे अन्य सुरक्षा कर्मियों का भी स्वागत किया। कहा, इन्हीं की वजह से हम सबके प्रतिष्ठान सुरक्षित हैं।
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष हरिओम ने शहर कोतवाली के अधिकारियों, कर्मियों का स्वागत किया। साथ में मौजूद महिला पदाधिकारियों ने महिला कर्मियों को मालाएं पहनाईं। इस मौके पर धर्मेंद्र उर्फ चौधरी, रनजीत कुमार, मुकेश कुमार, सर्वेश कुमार, गुड्डू, सूरज, काजल, रानी, सुनीता, विमलेश आदि मौजूद थी।