फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका में अब तक अब तक जिले के 97 मरीजों के नमूने लिए जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 37 की जांच रिपोर्ट पहले की निगेटिव आ चुकी है। जबकि तीन दिन में भेजे गए 60 नमूनों में रविवार को 18 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 42 की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
लोहिया अस्पताल व मिशन अस्पताल में शुक्रवार को 37 व शनिवार को 23 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य ने बताया कि 60 नमूनों में 18 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 42 नमूनों की जांच रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है।