फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसई ने बाढ़ परियोजनाओं की देखी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने सोमवार को यहां पहुंचकर अमृतपुर क्षेत्र की बाढ़ परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ आए लिपिकों ने कार्यालय के रिकार्ड खंगाले।
विज्ञापन


जनपद में गंगा की बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 करोड़ की लागत से आठ परियोजनाओं का निर्माण चल रहा है। शासन से नामित मुख्य अभियन्ता (बेतवा) महेश्वरी प्रसाद व अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल झांसी संजीव झा ने रविवार को निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई थी। इसके चलते अधीक्षण अभियंता द्वितीय मंडल सिंचाई कार्य कानपुर केपी पांडेय सोमवार को यहां निरीक्षण करने आए।
उन्होंने अमृतपुुर क्षेत्र के गांव अहलादपुर भटौली, कड़क्का तटबंध की बाढ़ परियोजनाओं की हकीकत देखी। परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इधर अधीक्षण अभियंता के साथ आए प्रधान सहायक प्रमोद कुमार व वैयक्तिक सहायक मनोज कुमार ने बेवर रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में बैठकर अभिलेख खंगाले।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी सत्यपाल व कर्मचारियों से पूछताछ की। यहां मृतक आश्रित में लिपिक पद तैनात की गई महिला टाइप स्पीड टेस्ट में फेल होने से वह मार्च में चतुर्थ श्रेणी पद पर वापस कर दी गई थी। इससे महिला कर्मचारी ने हाईकोर्ट की शरण ले ली। अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि अधीक्षण अभियंता के साथ आए लिपिकों ने न्यायालय में जवाब देने के लिए अभिलेख देखे। महिला कर्मचारी ने अधीक्षण अभियंता को भी पार्टी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें