फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसडीएम को गोशाला में भूख से तड़पती मिलीं गायें

Thu, 29 Jun 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एसडीएम यदुवंश कुमार को गौशाला के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। गायें भूख से तड़प रहीं थीं, साथ ही तीन गोपालक वहां नदारद मिले। एसडीएम ने उत्तरदायी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की प्रबल संस्तुति की है।
विज्ञापन

कंपिल क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण करने एसडीएम यदवंश कुमार सुबह 8 बजे पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 393 गोवंश रजिस्टर में दर्ज मिले। 996 क्विंटल 7 किलो भूसा मिला। डेढ़ क्विंटल पशु आहार मिला। हरा चारा पर्याप्त मात्रा में खड़ा था। 5 बोरी चूना और पानी बिजली की व्यवस्था दुरुस्त मिली। नमक 1.40 क्विंटल, 7 बोरी चोकर पाया गया। गौशाला में 6 गोपालक हैं। इसमें से 3 अनुपस्थिति मिले।
बताया गया कि वह शादी में गए हैं। पशु चिकित्सक राजनरायन के बारे में बताया गया कि वे मंगलवार शाम को निरीक्षण करने आए थे, जबकि निरीक्षण पुस्तिका में बुधवार तक टिप्पणी दर्ज कर चले गए। एसडीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम ने कहा कि गोवंश की हालत देखने से ऐसा लग रहा है, कि दो दिन से उन्हें चारा ही नहीं डाला गया। गाएं भूखी प्यासी तड़पती नजर आईं। उन्होंने अपने सामने ही गायों को चारा डलवाया।
विज्ञापन

उन्होंने गोपालकों से नाराजगी व्यक्त की। सुधार लाने की चेतावनी दी। भूसा दाना का रजिस्टर सेक्रेटरी द्वारा पूर्ण नहीं किया गया। रविवार को सेक्रेटरी गोपालकों का उपस्थित रजिस्टर ही लेकर चले गए। बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट उन्होंने जिला मुख्यालय पर भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें