फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इंस्पेक्टर पर बंधक बनाकर रंगदारी वसूलने का आरोप

Thu, 29 Jun 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंस्पेक्टर ने किसान व उसके पुत्र को सात घंटे हवालात में बंधक बनाकर रखा और रंगदारी वसूली की। एसपी से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने स्थानीय अदालत में अर्जी दायर की है। कोर्ट ने इस मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाल से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव रैसेपुर निवासी गिरंद सिंह ने कोतवाली में तैनात अपराध इंस्पेक्टर कामता प्रसाद के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया कि वह वरिष्ठ नागरिक है और खेती करते हैं। 15 जून को कामता प्रसाद ने एक सिपाही को भेजकर थाने बुलाया। गिरंद सिंह पुत्र दुर्गेश के साथ थाने पहुंचे। वहां कामता प्रसाद ने उसको व पुत्र के साथ गाली-गलौज कर सात घंटे तक हवालात में बंद करके प्रताड़ित किया।
इसके बाद कामता प्रसाद व सिपाही ने रंगदारी वसूलने के बाद कोतवाली में जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाकर समझौता लिखवा लिया। शिकायत करने पर दोनों ने धमकी दी। इंस्पेक्टर की इस हरकत से गिरंद की तबीयत खराब हो गई। उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया। एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई करने के बाद कोतवाल मोहम्मदाबाद से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें