गांव नौली में तोड़ा गया भाजपा का प्रचार रथ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। भाजपा के प्रचार रथ में तोड़फोड़ कर ग्रामीणों ने चालक से हाथापाई कर दी। तोड़फोड़ से प्रचार रथ में हजारों रुपये का नुकसान हो गया। चालक ने थाने में तहरीर दी है।
हापुुड़ जिले का दिलावर रविवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रचार रथ लेकर मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बिछौली से अचरा की ओर जा रहा था।। प्रचार रथ में मेरठ का रेडियो आपरेटर दीपांशु भी बैठा था। एलसीडी पर प्रचार चल रहा था।
रास्ते में नौली गांव में भागवत चल रही थी। प्रचार रथ जब वहां पर पहुंचा तो भागवत सुन रहे ग्रामीण दौड़कर आ गए। ग्रामीणों ने प्रचार रथ में तोड़फोड़ कर पोस्टर फाड़ दिए। विरोध करने पर चालक दिलावर के साथ हाथापाई कर दी।
चालक ने थाने जाकर तोड़फोड़ व मारपीट करने की सूचना देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। दिलावर ने बताया कि तोड़फोड़ में हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।