फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड रैली में दिखाए करतब

Mon, 22 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट/गाइड की जनपदीय रैली सोमवार को स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज में आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


जनपदीय रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. एनकेएस चौहान ने किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, कनौडिया इंटर कालेज, सिटी गर्ल्स इंटर कालेज, स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज और एनएकेपी इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भगवान शंकर के नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। बच्चों ने करतब पेश कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

स्वामी रामानंद बालक इंटर कालेज और भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के छात्रों ने मनमोहक नृत्य किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को अनुशासन में रहकर रैली को सफल बनाने की बात कही।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि मिथलेश अग्रवाल, डा. विश्राम सिंह यादव, डा. वीके गुप्ता और अरुण प्रकाश तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान संरक्षक डा. वीरेंद्रदेव चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी आदेश गंगवार, स्काउट कमिश्नर संतोष त्रिपाठी,

 आलोकशंकर दुबे, डा. ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य डा. संदीप चतुर्वेदी, दिनेश वर्मा, वीके सिंह, आशा कटियार, संजीव कटियार, सुधीर कुशवाह, रामभरोसे गंगवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंद्रा राठौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें