फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की एक दुकान की सील, तीन के लाइसेंस निरस्त

Mon, 22 Dec 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी के साथ सोमवार को खाद की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बंद मिली दुकानों में एक को एसडीएम ने सील करवा दिया। तीन के लाइसेंस निरस्त कि ए गए।
विज्ञापन


एसडीएम बीडी वर्मा ने जिला कृषि अधिकारी एके सचान के साथ खाद की दुकानों पर छापामारी की। रेलवे रोड की भोला खाद भंडार पर पहुंचते ही  दुकानदार विश्वनाथ गुप्ता दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। इस  पर एसडीएम ने उनकी दुकान और तीन गोदामों को सील करा दिया।

इसी रोड पर सुनील गंगवार की जनता खाद भंडार के बंद मिलने पर उन्होंने उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की। एसडीएम ने कंपिल रोड की सत्यम खाद भंडार और शुभ ट्रेडर्स के बंद मिलने पर इनके भी लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें