हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन मे
हाईस्कूल साइंस और इंग्लिश विषय की कापियों के मूल्यांकन पर संकट के छाया
हुआ है। इनके परीक्षक कम होने के कारण कापी जंचने का कार्य धीमा चल रहा है।
जीआईसी में पंखा बंद होने से शिक्षकाें को गर्मी में क ापी चेक करनी पड़
रही हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का
कार्य जिले के तीन कालेजों में चल रहा है। राजकीय बालिका इंटर कालेज
फतेहगढ़ में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। सोमवार को 8680
कापियां जांचीं र्गइं। इनमें साइंस और इंग्लिश की कापियों की संख्या कम है।
इन विषय के परीक्षकों की कमी होने के कारण कापी जंचने की चाल धीमी है।
केआर
रस्तोगी इंटर कालेज फर्रु खाबाद में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन
हो रहा है। यहां परीक्षक कम होने के कारण 7169 कापियों का ही मूल्यांकन
हो सका। राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में इंटर की कापियों का मूल्यांकन चल
रहा है। यहां सोमवार को 18505 कापियां जांचीं गईं। अब 1.14 लाख इंटर की
कापियां जंचनी बकाया हैं।