कनौडिया इंटर कालेज में टीवी पर परीक्षा पर चर्चा प्रसारण देखती छात्राएं।
- फोटो : FARRUKHABAD
दिल्ली में देश भर से चुने गए छात्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा की। इसको विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस प्रसारण को दिखाने के लिए विद्यालयों में पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी वेबसाइट पर आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा पर चर्चा की। इसका सीध प्रसारण सरकारी वेबसाइट व डीडी नेशनल चैनल पर किया गया।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व टीवी के माध्यम से दिखाया। मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज में लैपटॉप पर प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करनी चाहिए, इसकी जानकारी दी।
परीक्षा के दौरान हमें किसी प्रकार का तनाव नहीं लेना चाहिए। इससे परीक्षा अच्छे प्रकार से होगी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. संदीप कुमार चतुर्वेदी, सत्येंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, कृष्ण मोहन ,चंद्रपाल आदि शिक्षक मौजूद रहे। मदन मोहन कनौडिया इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्राओं को टीवी पर दिखवाया।