फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का कट लगने से स्कूली वैन पलटी, चालक समेत नौ घायल

Thu, 15 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घायल रजनीश को व्हीलचेयर पर बैठाकर ले जाते अस्पतालकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्हागंज थाना क्षेत्र में ट्रक का कट लगने से बच्चों को स्कूल लेकर जा रही मैजिक वैन हाईवे पर पलट गई। हादसे में चालक समेत नौ स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



जिला शाहजहांपुर कसबा अल्हागंज में ठाकुर अभिलाष कुमार इंटर कालेज है। इसी कालेज में हायर सेकेंड्री स्कूल भी है। स्कूल की टाटा मैजिक    कसबा अल्हागंज निवासी विकास सिंह चलाता है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जब चालक ने गांव रघुनाथपुर से बच्चों को लेकर संपर्क मार्क से जैसे ही हाईवे पर मैजिक मोड़ी तो उसी समय हरदोई की ओर से आ रहे ट्रक ने मैजिक में कट मार दिया।

मैजिक बेकाबू होकर पलट गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे को देखकर आसपास गांव के लोग मौके पर आ गए। स्थानीय लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला। इसकी जानकारी होेने पर एंबुलेंस मौके पर आ गई। सूचना मिलने पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


घायल बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के परिवार वाले भी आ गए।

इस हादसे में जिला हरदोई थाना पाली के गांव राजपुर लभेड़ा निवासी धर्मेंद्र का बेटा अनुराग (7), अरुण (9), बेटी नीतू (15), दीपिका (13), थाना पाली के गांव कैहरई निवासी संजीव का बेटा आदित्य (15), बेटी ज्योति (16), गांव राजपुर लभेड़ा निवासी राजपाल की बेटी सोनम (13), थाना अल्हागंज के गांव रघुनाथपुर निवासी धनपाल का बेटा रजनीश (10) और मैजिक चालक विकास (25) घायल हो गए।

इन घायलों में रजनीश, दीपिका, ज्योति, सोनम की हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। यह बच्चे कक्षा दो से लेकर इंटर तक के छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें