फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोड़ पर अनियंत्रित होकर स्कूली टेंपो पलटा, छह बच्चे घायल

विज्ञापन
गांव सनौड़ा ईश्वरी में पलटा पड़ा टेंपो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गांव सनौड़ा ईश्वरी में मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने में स्कूली टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बैठे छह बच्चे घायल हो गए। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को टेंपो से निकाला और चालक को पकड़ कर पीट दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस को चालक सौंपा गया। विद्यालय के प्रबंधक ने सभी घायल बच्चों को एंबुलेंस से नर्सिंग होम भेज कर उपचार कराया।
विज्ञापन

गांव सनौड़ा ईश्वरी व सनौड़ा पृथ्वी में रहने वाले बच्चे काली नदी पार मैनपुरी जिले के नवीगंज में स्थित प्राइवेट विद्यालय में पढ़ते हैं। मंगलवार दोपहर गांव सनौड़ा ईश्वरी निवासी लक्ष्मी राठौर, गांव सनौड़ा पृथ्वी निवासी रौनक, विष्णु कुमार, मीनाक्षी राठौर, अनंत कुमार व तारा को टेंपो चालक विद्यालय से गांव छोड़ने आ रहा था।
गांव सनौड़ा ईश्वरी जाने वाले मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार बाइक लेकर आ रहे युवक से बचने के प्रयास में चालक ने टेंपो से नियंत्रण खो दिया और टेंपो पलट गया। बच्चों के चीख पुकार सुनकर कुछ दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय सनौड़ा ईश्वरी के शिक्षक मौके पर पहुंचे और बच्चों को निकाला। चालक रिंकू निवासी नवीगंज को पकड़ कर पीट दिया।
विज्ञापन

उसे विद्यालय के कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मदनपुर चौकी प्रभारी को दी गई। उनके पहुंचने पर टेंपो चालक सौंप दिया गया। घटना की जानकारी पर बच्चों के परिजन व स्कूल के प्रबंधक सर्वेश कुमार शुक्ला भी आ गए। विद्यालय प्रबंधक ने सभी घायल बच्चों को नर्सिंग होम नवीगंज में भर्ती कराकर इलाज करवाया। शाम को सभी बच्चे घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें