फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जनगणना प्रशिक्षण में गईं इंचार्ज प्रधानाध्यापक, विद्यालय में लटका रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। जनगणना प्रशिक्षण में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के जाने से विद्यालय में ताला लटका रहा। स्कूल पहुंचे बच्चे गेट पर ताला देखकर बिना पढ़ाई किए घर चले गए। ग्रामीणों ने विद्यालय बंद होने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक राजेपुर के एक जूनियर हाईस्कूल बिरसिंहपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीलम राठौर की जनगणना कार्य में ड्यूटी लगी है। वह तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आईटीआई में गई हैं। प्रशिक्षण में जाने से पहले सूचना खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव को दे दी गई थी। इसके बावजूद विद्यालय में शिक्षण कार्य संचालित कराने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। मंगलवार को विद्यालय के गेट पर ताला लटका रहा। स्कूल पहुंचे बच्चे काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन ताला नहीं खुला। इसके बाद बच्चे मायूस होकर घर लौट गए।
ग्रामीणों ने विद्यालय बंद रहने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय लभेड़ा के शिक्षा मित्र विजय परमार को लगाया गया था। उन्होंने विद्यालय क्यों नहीं खोला, जवाब मांगा जाएगा। बुधवार को विद्यालय समय से खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें