फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिक्षकों की लेटलतीफी से स्कूल में ताला

Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-13,शाद नगर के मजरा तरी नगला के विद्यालय पर लटका ताला। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंपिल। शिक्षा विभाग की अनदेखी से स्कूल में शिक्षकों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी हैं। गांव शादनगर के स्कूल में ताला लटका मिला। इससे कुछ देर इंतजार करने के बाद बच्चे घर लौट गए।
विज्ञापन


विकासखंड कायमगंज के गांव शादनगर के मजरा तरी का नगला में प्राथमिक विद्यालय है। विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुखदेव सहित दो अन्य सहायक अध्यापक राजरानी, रूपसिंह व दो शिक्षामित्र तैनात हैं। बुधवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर विद्यालय में ताला लटक रहा था। विद्यालय में तैनात पांचों शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचे। बच्चे गेट पर इंतजार करते रहे, कुछ बच्चे लौट गए।
ग्रामीणों का आरोप है की विद्यालय में अक्सर शिक्षक देर से पहुंच रहे हैं, इससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। विद्यालय में 80 बच्चे पंजीकृत हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुखदेव ने स्वीकार किया कि कभी-कभी विद्यालय पहुंचने में देर हो जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें