फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कंपोजिट विद्यालयों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्तर की पढ़ाई बेहतर करने के लिए सरकार ने कंपोजिट विद्यालयों को उच्चीकृत (अपग्रेड) करने का निर्णय लिया है। जिले में नौ कंपोजिट विद्यालयों का कायाकल्प कराया जाएगा। जिला स्तर पर एक कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक और प्रत्येक ब्लाक में एक-एक कंपोजिट विद्यालय को चिह्नित कर कायाकल्प के बाद कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में कक्षा एक से पांच तक 1008, कक्षा छह से आठ तक 317 और कंपोजिट (कक्ष एक से आठ तक) 251 विद्यालय संचालित हैं। प्राथमिक स्तर की पढ़ाई में सुधार के लिए प्रदेश सरकार जिला स्तर पर एक कंपोजिट विद्यालय को आदर्श कंपोजिट विद्यालय (कक्षा एक से 12 तक) और प्रत्येक ब्लाक स्तर पर एक-एक कंपोजिट विद्यालय को अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत करेगी।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक अनामिका सिंह ने जिले में संचालित 251 कंपोजिट विद्यालयों में से जिला एवं ब्लाक स्तर पर एक-एक विद्यालय का चयन कर सूची उपलब्ध कराने का आदेश बीएसए को दिया है।
विज्ञापन

विद्यालय चयन के लिए शासन स्तर से मानक भी तय किया गया है। चयनित विद्यालयों की सूची एक सप्ताह में बीएसए को स्कूल शिक्षा महानिदेशक को भेजनी होंगी। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि आदर्श एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के लिए चयन करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने शासन से आए मानक के अनुसार विद्यालय की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें