फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि बीईओ विद्यालयों का निरीक्षण करें। जिन विद्यालयों में नवीन नामांकन शून्य है या नामांकन नहीं किया जा रहा है, उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

स्कूलों में खेल किटों का प्रयोग कराया जाए। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मिड-डे मील मेन्यूू के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में बनना चाहिए। नवीन नामांकन का जो लक्ष्य जिले को मिला है, वह शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद कराने के लिए कहा। कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों में जो काम नहीं हुआ है, उसको पूरा कराने के डीएम ने निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ एम. अरून्मोली, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, बीएसए लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें