फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होने पर मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होने पर मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

कायमगंज। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामलोचन मिश्रा ने सीपी इंटर कालेज में कई स्कूल कालेजों के प्राध्यापकों व प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर कहा कि प्रत्येक छात्र के आधार कार्ड से मोबाइल लिंक होना जरूरी है। इससे पासवर्ड मोबाइल पर आ सकें।
उन्होंने कहा छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा समय से तैयार कराकर उपलब्ध करा दें। डिग्री कालेज की छात्रवृत्ति का डाटा 31 जुलाई तक उपलब्ध कराएं। साथ ही इंटर कालेज के भी ऑनलाइन आवेदन कर दिए जाएं। छात्र के आधार कार्ड से उसकी हाईस्कूल की मार्क शीट से नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि एक जैसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में विद्यालय का नाम व बैंक एकाउंट नंबर ठीक से भरा होना चाहिए अन्यथा आवेदन निरस्त हो जाएगा। 75 प्रतिशत से कम उपस्थित वाला छात्र छात्रवृत्ति का हकदार नहीं होगा। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, अनिल गंगवार, मनोज कुमार, अनिल कुमार माथुर, गौरव दुबे, संतोष शर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें