फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने सपा पर निकाली भड़ास

Sun, 05 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनहाल स्थित पार्क में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय सम्मेलन का शुभारंभ एमएलसी मनोज अग्रवाल और मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। सम्मेलन में प्रमुख प्रांतीय महामंत्री मानिकलाल नागर ने कहा कि सपा सरकार सफाई कर्मियों की उपेक्षा कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे नहीं निभाए जा रहे हैं। 15 माह
विज्ञापन


पहले मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के हित में जो घोषणाएं की थीं। उनको अमली जामा नहीं पहनाया जा रहा है। चेतावनी दी कि एक माह में अगर मांगों को न माना गया तो सफाईकर्मी जनपदों में विरोध-प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव करेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्य अतिथि गौरव दयाल को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री को

ज्ञापन देकर शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार संविदा सफाईकर्मियों को स्थायी करे।  इससे पहले मुख्य अतिथि गौरव दयाल वाल्मीकि और एमएलसी मनोज अग्रवाल का जिलाध्यक्ष हरिओम बाल्मीकि और नगर अध्यक्ष नीरज बाल्मीकि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रांतीय
विज्ञापन


अध्यक्ष राहुल दयाल बाल्मीकि, पूरनलाल, रमेश महाजन, गोपाल वाल्मीकि, रामअवतार, महेंद्र, राजेंद्र, अमरदीप, अनिल कुमार, संदेश कुमार, राजेंद्र कुमार, संजीव बाल्मीकि, अजय कुमार, विनोद पेंटर, घनश्याम, गोपाल बाल्मीकि और राजू विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें