फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टप्पेबाजों ने महिला को गुमराह कर उढ़ाए ढाई लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला के घर में संकट की भविष्यवाणी कर टप्पेबाजों महिला के घर से ढाई लाख के जेवर व 10 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर एआरटीओ कार्यालय के सामने स्व. विनोद कुमार शर्मा का मकान है। उनकी पत्नी राजेंद्री अपने पुत्र अभिषेक शर्मा सहित अन्य परिजनों के साथ रहती है। पुत्र अभिषेक बीमार चल रह है। परिजनाें ने उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को राजेंद्री लोहिया अस्पताल से दोहपर को पुत्र को देखकर वापस घर आ रही थी। रास्ते में एक युवक बाइक पर व दो पैदल मिले। युवकों ने बताया कि उनके घर में संकट के बादल छाए हुए है। राजेंद्री तीनों युवकों को अपने घर बुला लाई। युवकों ने घर में रखा जेवर बाहर निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर राजेंद्री ने युवकों को सोने की चेन, अंगूठी, पायलें, झुमके व दस हजार की नकदी निकालकर सौंप दी। युवक जेवर व नकदी लेकर चंपत हो गए। कुछ देर बाद राजेंद्री को टप्पेबाजी का एहसास हुआ। सूचना पर इंस्पेक्टर हरिगोविंद मौके पर पहुंचे। राजेंद्री ने अज्ञात युवकों के खिलाफ जेवर व नकदी टप्पेबाजी करने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें