फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोटिंग में सबलपुर व गुतासी केंद्र पर हंगामा

Wed, 02 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी वोटिंग में सबलपुर और गुतासी मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ। वहीं, मॉडलशंकरपुर में 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हो सका। अहमदपुर देवरिया में मतदान 30 मिनट बाधित रहा।
विज्ञापन


कमालगंज विकास खंड के प्राइमरी स्कूल सबलपुर में दोपहर को बिना आईडी के वोट पड़ने पर प्रधान पद के  प्रत्याशियों ने हंगामा काटा। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। इनके सामने भी एजेंटों ने हंगामा किया। वहीं बढ़पुर विकास खंड के गुतासी गांव के जूनियर हाईस्कूल के बूथ पर वोटरों के पहुंचने से पहले ही कई के  वोट पड़ चुके थे।

 इससे इन्होंने हंगामा किया। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट आरके शर्मा मौके पर पहुुंचे। यहां वोटरों ने फर्जी वोटिंग की शिकायत की। दरोगा दिनेश कुमार के समझाने पर भी इनके तेवर नरम नहीं पड़े। बाद में मऊदरवाजा थाना के दरोगा एसके त्रिवेदी फोर्स लेकर पहुंचे। इन्हाेंने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


मॉडल शंकरपुर में 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। यह देरी एजेंटों के बनाने से हुई। इससे वोटरों में नाराजगी रही। अहमदपुर देवरिया में दोपहर बाद आंधी आने के बाद स्वास्तिक मुहर गायब हो गई। पीठासीन अधिकारी ने इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। मुहर आने तक 30 मिनट मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें